अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम मेंवृद्धजनों को किया गया सम्मानित

कौशाम्बी

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम मेंवृद्धजनों को किया गया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम ओसा में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा वृद्धजनों को वस्त्र एवं फल वितरण किया गया ।

वृद्धजनों को अंगवस्त्र पहनाकर उनसे आर्शीवाद भी प्राप्त किया ।
अपर जिलाधिकारी नेे कहा कि वृद्धजन हमारे धरोहर हैं। इनकी सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उनके द्वारा वृद्धजनों से वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि घर से भी ज्यादा अच्छी व्यवस्था है, एवं यह वृद्धाश्रम ही अब एक मात्र हम लोगांे का सहारा है। यहां पर प्रतिदिन समय-समय पर मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाता है। नियमित चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, वृद्धाश्रम संचालक आलोक राय व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor