कौशाम्बी,
चायल के धवई पुरखास गांव में निकाली गई कलश यात्रा,डीजे-बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाए,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल तहसील के धवई पुरखास गांव में कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर यात्रा में पुष्प वर्षा की।
प्रयागराज से आए आचार्य अमित शुक्ला ने विधि-विधान से कलश यात्रा की शुरुआत की। डीजे-बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भक्ति गीत व गायत्री मंत्र गूंजते रहे।
आचार्य ने बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। आयोजक ने बताया कि 1 जनवरी-से 9 जनवरी- तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे दस बजे तक हवन और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक 9 दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा मे अमित त्रिपाठी, भूपनारायण द्विवेदी ,राहुल द्विवेदी, राजेश तिवारी ,दशरथ साहू ,नीरज मोदनवाल, शिवबाबु गुप्ता, मनीष शुक्ला ,प्रकाश तिवारी ,मुकेश तिवारी ,अनूप केसरवानी ,मुन्ना साहू ,लवलेश कुमार ,कमलेश कुमार आदि लोग सामिल रहे।








