उत्तर प्रदेश,
08 जनवरी तक इटावा, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद के भ्रमण पर रहेंगे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री,
न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी से 08 जनवरी, 2023 तक इटावा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री शुक्रवार को सायं 07ः00 बजे प्रदर्शनी पण्डाल, इटावा महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। यह कार्यक्रम संस्कार भारतीय इकाई इटावा द्वारा आयोजित किया गया है। इसके पूर्व वह 843 मोतीझील कॉलोनी इटावा स्थित प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर जाएंगे।
पर्यटन मंत्री कल 07 जनवरी शनिवार को सिविल कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में पूर्वान्ह 09ः15 बजे से आम जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसके उपरान्त 02ः15 बजे अपरान्ह एनआरएलएम हॉल का लोकार्पण करेंगे एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत कार्यालय मैनपुरी में रखा गया है।
पर्यटन मंत्री 03ः15 बजे अपरान्ह ग्राम ईकरी वि0खं0 मैनपुरी में ग्राम सचिवालय एवं नव निर्मित रोड का लोकार्पण करेंगे। सायं 06ः00 बजे टिण्डौली ग्राम मैनपुरी में आयोजित रामकथा महोत्सव में शामिल होंगे एवं प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में इन्टरलाकिंग व बाउन्ड्रीवॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरान्त अपने निजी आवास सिरसागंज फिरोजाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार 08 जनवरी को सिरसागंज स्थित कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। अगले दिन 09 जनवरी सोमवार को दोपहर तक लखनऊ वापस आ जाएंगे।








