कौशाम्बी,
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सभी मदिरा की दुकानों को बन्द रखने के आदेश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन द्वारा प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रदेश की समस्त मदिरा की दुकानों को बन्द करने का निर्णय लिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी सुजीत कुमार ने शासन के आदेशानुसार दिनांक 22 जनवरी 2024 को जनपद की समस्त मदिरा की दुकानों को बन्द रखने के आदेश दिए है। इस बन्दी के लिये लाइसेंसधारी किसी प्रकार के प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगें।








