यूपी के कौशाम्बी के इस शख्स ने अंतराष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक में खाता खोल लिख डाले 3 करोड़ राम नाम,कहा राम नाम की महिमा से अयोध्या में विराज रहे भगवान श्रीराम

कौशाम्बी,

भरवारी के राम चंद्र ने सीताराम नाम बैंक में खाता खोल लिख डाले 3 करोड़ राम नाम,कहा राम नाम की महिमा से अयोध्या में विराज रहे भगवान,

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है,इसके पूर्व भगवान राम को इस स्थान तक पहुंचाने वाले और राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले भक्तो का कौशाम्बी जिले से गहरा नाता रहा है,राम नाम की महिमा के सहारे ही अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो पाई है।

कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के रहने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर्ड राम चंद्र केसरवानी (बूंदा वाले) अयोध्या में स्थापित अंतरराष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक के खाताधारक है,राम चंद्र केसरवानी खाली समय में राम नाम लिखते है और प्रतिदिन लगभग 5 हजार राम नाम लिखने का लक्ष्य रखते है,राम चंद्र केसरवानी राम नाम लिखकर इसे एकत्रित कर अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय  सीताराम नाम बैंक में बाकायदा जमा करते है और इसकी बाकायदा पासबुक में इंट्री भी कराते है।

सीताराम नाम बैंक के राम चंद्र केसरवानी 21239 वे खाताधारक भक्त है ,जिन्होंने अब तक लगभग 3 करोड़ राम नाम इस बैंक में लिख कर जमा कर चुके है,यही नहीं राम नाम की कापियां जमा करने के लिए प्रत्येक 6 माह अथवा 1 वर्ष में अयोध्या जाते है और वहा राम नाम जमकर बैंक की पासबुक में इंट्री कराते है।

राम चंद्र केसरवानी बताते है कि सिंचाई विभाग से अगस्त 2010 में रिटायर्ड होने के बाद अप्रैल 2011 में उन्हें राम नाम लिखने की यह प्रेरणा रामेश्वरम दर्शन को जाते समय जौनपुर के एक परिवार से मिली,उक्त परिवार की राम नाम लेखनी से वह प्रभावित हो गए और उक्त परिवार ने उन्हें एक कापी और लाल पेन उन्हे दिया जिसके बाद से उन्होंने भी राम नाम लिखना शुरू कर दिया और लगातार वह राम नाम लिख रहे है।

उन्होंने बताया कि अब तक वह लगभग 3 करोड़ राम नाम लिख चुके है और 28/08/2023 तक कुल 2 करोड़ 76 लाख 82 हजार 924 राम नाम अंतरराष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक में जमा भी कर चुके है, और अभी 8 लाख 96 हजार का एक बंडल लिखकर तैयार है और उसे जमा करने अयोध्या जाना है,लेकिन अत्यधिक ठंड के चलते वह नही जा पा रहे है।

राम चंद्र केसरवानी ने बताया कि अब तक वह भी 5 लोगो को राम नाम लेखन के लिए प्रेरित कर चुके है,जिनमें से 4 लोगो का अयोध्या में लेजाकर उनका राम नाम बैंक में खाता भी खुलवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीताराम नाम के इस बैंक के संस्थापक अयोध्या में महंत स्वामी नृत्य गोपालदास जी महाराज रहे है और वर्तमान में बैंक के शाखा प्रबंधक पुनीत रामदास महाराज है।पूरे देश से सीताराम नाम बैंक में जमा किए राम नाम के बंडलों के भंडार अयोध्या में लगे हुए है जहा लोग इन राम नाम को प्रणाम कर धन्य होते है और राम नाम की महिमा का गुणगान करते है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor