कौशाम्बी के इन रास्तों से होकर गुजरेगी श्रीराम चरणपादुका यात्रा

कौशाम्बी,

मंगलवार को कौशाम्बी के इन रास्तों से होकर गुजरेगी
श्रीराम चरणपादुका यात्रा,

श्रीराम चरण पादुका यात्रा का आगमन कौशाम्बी में 16 जनवरी मंगलवार को होगा,श्रीराम चरणपादुका यात्रा चित्रकूट से निकलकर यमुना पुल,बैरागीपर,टिकरा ,हिनौता,अजरौली चौराहा,कुमिहावा,सरसवॉ, भरसवा मोड, टेवा, ओसा चौराहा, समदा चौराहा, नियामतपुर चौराहा, तेलईया टीकुर, मूरतगंज, इमामगंज, काजीपुर, कोइलहा तथा पुरामुफ्ती होते हुए जनपद प्रयागराज में प्रस्थान करेंगी।

कौशाम्बी में श्रीराम चरणपादुका यात्रा का स्वागत स्थल-यमुना पुल, हिनौता, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तथा सकाड़ा चौराहा चिन्हित किया गया है,आमजन इन्ही स्थलों पर श्रीराम चरणपादुका यात्रा का स्वागत कर सकते हैं, इन स्थलों के अलावा अन्य किसी भी स्थल पर यात्रा को रोक कर स्वागत न किया जाय, यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सकते हैं।

श्रीराम के उत्तम चरित्र,आचरण,वचनबद्धता एवं भाईयों के आपसी अपार प्रेम,समर्पण,सेवा भावना एवं कर्तव्यपरायणता से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए “रामोत्सव अयोध्या-2024“ के अन्तर्गत श्रीराम चरणपादुका यात्रा का आयोजन श्रीराम वनगमन पथ पर किया जा रहा है।

यात्रा दिनांक 15 जनवरी 2024 को भरतकूप,जनपद-चित्रकूट से प्रारम्भ होकर जनपद-चित्रकूट,कौशाम्बी (मंझनपुर), प्रयागराज,श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, नन्दीग्राम से होते हुए श्री अयोध्या जी में दिनांक 19 जनवरी 2024 को सम्पन्न होगी।

डीएम सुजीत कुमार ने श्रीराम चरणपादुका यात्रा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था के लिए 36 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगायी गई है तथा यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) होगें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor