कौशाम्बी,
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे गौतस्कर को पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी,प्रयागराज सहित अन्य जिलों में गौतस्करी और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अफजल को कड़ा धाम थाना पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अरेस्ट किया है।
अफजल पर प्रयागराज के पूरामुफ्ती और धूमनगंज थाना सहित कई अन्य जिलों मुकदमा। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को कड़ा धाम थाना पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ अरेस्ट किया और लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया।








