कटैया यमुना घाट पर हो रहा बालू का अवैध खनन,पोकलैंड मशीन से यमुना की धारा से हो रहा खनन,प्रशासन मूकदर्शक

कौशाम्बी,

कटैया यमुना घाट पर हो रहा बालू का अवैध खनन,पोकलैंड मशीन से यमुना की धारा से हो रहा खनन,प्रशासन मूकदर्शक,

यूपी केके योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी में यमुना नदी के अंदर से बालू का खनन किया जा रहा है,बालू माफिया यमुना नदी की धारा से पोकलैंड मशीन लगाकर खनन कर रहे है,अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया बालू घाट का बताया जा रहा है जहा अवैध खनन किया जा रहा है,चायल तहसील क्षेत्र के कटैया बालू घाट में एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है,यमुना नदी के बीच धारा से बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। वही मामले की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि खनन माफिया प्रशासन और खनन विभाग से मिलकर अवैध खनन को अंजाम दे रहा है।अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद कोई कार्यवाई नही हो रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor