कौशाम्बी में कोखराज टोल प्लाजा पर महिला बस यात्री से वॉशरूम जाने के दौरान छेड़खानी का आरोप

कौशाम्बी,

कोखराज टोल प्लाजा पर महिला बस यात्री से वॉशरूम जाने के दौरान छेड़खानी का आरोप,पुलिस से हुई शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर मंगलवार को बस यात्रियों व टोल कर्मियो में विवाद हो गया। मारपीट और धक्का मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हों रहा है। मारपीट की घटना के पीछे बस सवार महिला यात्री से बदसुलूकी और छेड़खानी का मामला बताया जा रहा है। बस मंझनपुर कस्बे से बनारस के लिए जा रही थी। पीड़िता ने कोखराज थाना पुलिस से शिकायत कर इन्साफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग किंजांच कर जांच शुरू कर दी है।

मंझनपुर कस्बे से महिलाये और पुरुष बनारस किसी शादी समारोह में शामिल होने बनारस जा रहे थे। बस मंगलवार की दोपहर में कोखराज के सिहोरी स्थित टोल प्लाजा पहुंची। जहां बस में सवार एक महिला बस से उतर कर टोल के वॉशरूम गई थी, वापस लौट कर महिला ने टोल कर्मी द्वारा बदसुलूकी एवम छेड़खानी का आरोप लगा कर बस के पुरुषों को जानकारी दी।

बस में सवार पुरुष यात्री और महिला के परिजन टोल मैनेजर से शिकायत करने उनके कमरे में जाने लगे, पीड़ित महिला के पति ने बताया, दफ्तर के पास पहुंचते ही टोल एल आधा दर्जन लोगो ने उन्हे घेर कर वापस जाने को कहा। विरोध करने उनके साथ मारपीट व धक्का मुक्की कर उसे बस के पास पहुंचा दिया गया। टोल कर्मियो की बदसुलूकी की शिकायत बस सवार महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर की है।

इस मामले में थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि बस यात्री द्वारा थाना पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में महिला से तहरीर मांगी गई है,तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor