उत्तर प्रदेश,
सपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट,डिंपल यादव सहित 16 को मिला टिकट,
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है,इसमें 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव फिर से मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी।
समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायू से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टण्डन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बॉदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है।
सपा की पहली लिस्ट में परिवार से 3 कैंडिडेट को टिकट मिला है,डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र तीनों यादव परिवार के ही सदस्य हैं। पहली लिस्ट में एक भी ब्राह्मण प्रत्याशी का नाम नहीं है। इसमें एक मुस्लिम, 1 क्षत्रिय, 1 एससी, 2 खत्री, 2 शाक्य और OBC शामिल हैं। इसमें सिर्फ 2 ही महिला उम्मीदवार हैं।








