कौशाम्बी,
प्रयागराज के भीलोर यमुना घाट पर अवैध खनन जारी,कौशाम्बी में किया जाता है परिवहन,प्रशासन मौन,
यूपी प्रयागराज के लालापुर के भीलोर यमुना बालू घाट में अवैध खनन जारी है, अपने खंड से हटकर बालू माफिया दूसरे खंड में अवैध खनन कर रहे है। वही कौशाम्बी से उस अवैध खनन किए हुए बालू का परिवहन किया जाता है। कौशाम्बी प्रशासन बालू माफिया पर एक्शन नहीं ले रहा और मौन है।
प्रयागराज में अवैध खनन कर कौशाम्बी में अवैध परिवहन किया जा रहा है,यमुना घाटो पर NGT नियमों को दरकिनार कर यमुना नदी से अवैध खनन किया जा रहा है, नाव के सहारे सरायअकिल थाना क्षेत्र के पिपरहटा बालू घाट से अवैध खनन का जीपीएस वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यमुना की धारा में खनन की अनुमति नहीं लेकिन नाव के सहारे से नदी से बालू निकालकर ढोई जा रही है।वही ओवरलोड बालू लदे हुए वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे है ,लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है।








