उत्तर प्रदेश,
प्रयागराज में फिर हुई ट्रेन पलटाने की साजिश, मालगाड़ी से टकराया ओएचई पोल के कंक्रीट का ढक्कन,बड़ा हादसा टला,
यूपी के प्रयागराज में पूरामुफ्ती के छबीलेपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मुरी एक्सप्रेस के आने से पहले बड़ा पत्थर रखने की साजिश का अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि अब मांडा रोड रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट का बड़ा ढक्कन रखने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि एक्सप्रेस ट्रेन की जगह मालगाड़ी उधर से गुजरी और ओएचई पोल के कंक्रीट का ढक्कन ट्रेन के इंजन से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गया।
तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रेन से ओएचई पोल के कंक्रीट ढक्कन के टकराने की आवाज इतनी तेज हुई कि मालगाड़ी के लोको पायलट को ट्रेन रोकनी पड़ गई, पत्थरनुमा आकार के मजबूत ढक्कन के टकराने से इंजन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कई टुकड़े भी रेलवे लाइन पर बिखरे मिले। हादसा तो टल गया लेकिन बड़ी साजिश की आशंका के मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।
घटना सोमवार को देर शाम की है, प्रयागराज छिवकी पोस्ट मांडा रोड आरपीएफ की ओर से मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई।








