कौशाम्बी,
ज्ञानवापी मामले को लेकर एलर्ट मोड में पुलिस,एसपी,एएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया कस्बों में भ्रमण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ज्ञानवापी प्रकरण और जुमें की नमाज़ के दृष्टिगत शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवम एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ जनपद में कस्बा/संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया।
एसपी,एएसपी ने जनपद के मंझनपुर,सराय अकिल,करारी,भरवारी ,कड़ा धाम आदि विभिन्न क्षेत्रों,कस्बों एवम ग्रामीण क्षेत्रों भ्रमण कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया तथा आमजनमानस से शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।








