राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने किया घायल,भवंस मेहता विद्याश्रम के प्रिंसिपल और खेल शिक्षक ने कराया इलाज

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने किया घायल,भवंस मेहता विद्याश्रम के प्रिंसिपल और खेल शिक्षक ने कराया इलाज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल कर दिया,स्कूल के प्रिंसिपल संजय श्रीवास्तव और खेल शिक्षक सुधाकर सिंह ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों से बचाया और पशु अस्पताल और वन विभाग को सूचना दी।

राष्ट्रीय पक्षी के घायल किए जाने की सूचना पर पशु चिकित्सक डाक्टर प्रदीप सिंह ने तत्काल अपने कर्मचारी को भेजा और राष्ट्रीय पक्षी का इलाज कराया,जिसके बाद मोर की जान बच सकी।स्कूल के खेल शिक्षक सुधाकर सिंह ने मोर को अपनेपास रख लिया और वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor