यूपी के कौशाम्बी में झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,पत्नी से झगड़ा कर फांसी लगाने की चर्चा 

कौशाम्बी,

झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,पत्नी से झगड़ा कर फांसी लगाने की चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के पीछे झोपड़ी में एक युवक का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगो के बीच पति से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाने की चर्चा है।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा के रहने वाले दक्खनी प्रसाद पुत्र स्व सूरज बलि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शादी के बाद से ही वह अपनी ससुराल मंझनपुर में रहने लगा था। तीन दिन पहले मामूली बात को लेकर पति पत्नी व ससुरालियों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दंपति जिला अस्पताल के पीछे बने झोपड़ी में रहने लगे थे। जहां पर रात 10 बजे पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी को बाहर भगाकर पति ने दरवाजा अंदर से बन्द कर लिया था। पत्नी लालती देवी ने बताया कि सुबह तीन बजे दरवाजा खोलकर देखा उसके पति की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने तत्काल अपनी बहन के जरिए ससुराल में जानकारी दी इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि  सुबह एक महिला ने थाना मंझनपुर में तहरीर दिया है। उसके पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor