कौशाम्बी में महेवाघाट में यमुना नदी से पोकलैंड मशीन लगाकर किया जा रहा बालू का अवैध खनन,प्रशासन मौन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में महेवाघाट में यमुना नदी से पोकलैंड मशीन लगाकर किया जा रहा बालू का अवैध खनन,प्रशासन मौन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाट में यमुना नदी से पोकलैंड मशीन लगाकर बालू का अवैध खनन जारी है,प्रशासन की मिलीभगत से यमुना नदी के अंदर से पोकलैंड मशीन लगाकर खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

जिले के अधिकारी खनन रोकने में नाकाम है और बालू माफिया महेवाघाट बालू घाट मे खंड के बाहर धड़ल्ले से खनन  कर रहे है, वही रात के अंधेरे में ओवरलोड गाड़िया भरी जाती है और थाने के सामने से होकर गुजरती है लेकिन कार्यवाई सिफर होती है।

महेवाघाट यमुना नदी से पोकलैंड मशीन से बालू के खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor