कौशाम्बी,
भरवारी रेलवे क्रासिंग भारी वाहन,स्कूल बस के लिए हो गया बंद,रेलवे ने कर दिया यह काम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के व्यस्ततम बाजार भरवारी कस्बे में रेलवे क्रासिंग को 31 जनवरी से रेलवे बंद करने जा रहा था,मीडिया में खबर आने के बाद और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने डीएम और रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जिसके बाद कुछ दिनो के लिए भरवारी का रेलवे क्रासिंग नही बंद करने का आश्वासन डीएम और रेलवे के अधिकारियों ने दिया था,जिसके बाद रेलवे का फाटक को बंद नही किया जा सका था।
भरवारी रेलवे क्रासिंग के बंद होने की जानकारी सबसे पहले आपके अपने विश्वसनीय वेब न्यूज चैनल circle samachar ने दी थी,खबर के माध्यम से यह जानकारी जब स्थानीय भाजपा नेताओं को हुई तो उन्होंने डीएम और रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता की,जिसके बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में भरवारी का रेलवे फाटक बंद नही किया गया था।
वही गुरुवार की रात को रेलवे विभाग ने क्रेन की सहायता से रेलवे फाटक पर लगे हुए हाई गेज गार्डर को दस फीट तक नीचे करके लगा दिया।अब इस रेलवे क्रासिंग से दस फीट से नीचे के छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे,बड़े वाहनों को अब हमेशा के लिए रोही बाईपास वाले ओवरब्रिज से होकर गुजरना होगा।
भरवारी के रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार से स्कूल की बसे,ट्रक ,बड़े वाहन अब नही गुजर सकेंगे ,इस रेलवे क्रासिंग पर से अब मात्र दस फीट तक के ही वाहन गुजरेंगे।जिससे सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चो को होगी,वही अब स्कूल वालो को स्कूल की बसों को अलग अलग रूट बनाकर संचालित करना पड़ेगा।








