कौशाम्बी,
ओवरलोड बालू लोडकर गांव के अंदर खड़े तीन ट्रको को डीएम के आदेश पर खान अधिकारी ने किया सीज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ओवरलोड बालू के परिवहन पर डीएम के आदेश पर खान अधिकारी ने कार्यवाई की है,ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने तत्काल खान अधिकारी को आदेश दिया जिसके बाद खान अधिकारी ने तीन ओवरलोड बालू के ट्रको को आनलाइन चालान कर सीज कर दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में ओवरलोड बालू लोड कर खड़े तीन ट्रक पर कार्रवाई हुई है,खान अधिकारी ने दो ओवरलोड बालू से भरे ट्रक को सीज किया और एक ट्रक का आनलाइन चालान किया है।








