मशहूर गजल गायक पंकज उदास का हुआ निधन,बेटी नायाब उदास ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी खबर

राष्ट्रीय,

मशहूर गजल गायक पंकज उदास का हुआ निधन,बेटी नायाब उदास ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी खबर,

देश के मशहूर गजल गायक पंकज उदास अब हमारे बीच नहीं रहे,उनका 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उदास ने की है।

पंकज उदास की बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गजल गायक पंकज उदास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उदास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।

गजल गायक पंकज उदास के निधन से फिल्मी दुनिया एवम उनके चाहने वालो में शोक की लहर है उनका अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor