सपाइयों ने फूंका सपा MLA पूजा पाल और मनोज पांडे का पुतला,की नारेबाजी

कौशाम्बी,

सपाइयों ने फूंका सपा MLA पूजा पाल और मनोज पांडे का पुतला,की नारेबाजी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर चौराहे पर सपाइयों ने सपा MLA पूजा पाल का पुतला फूंककर विरोध जताया है,सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद रणनीति बनाई है।

राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रति गद्दारी करने पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चायल से विधायक पूजा पाल का पुतला फूंका है।

सपाइयों ने ऊंचाहार से सपा विधायक रहे मनोज पांडेय के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए है। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूजा पाल और मनोज पांडे को पार्टी से निकालने को अपील की है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor