कौशाम्बी,
कौशाम्बी में 9 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत,सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा मुकदमों का निस्तारण,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं, पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, एन0आई0 एक्ट, विद्युत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेबर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण किया जायंेगा।








