कौशाम्बी,
नगर पालिका मंझनपुर में नवागत ईओ प्रतिभा सिंह ने संभाला कार्यभार,अभी तक ADM थे प्रशासक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर नगर पालिका में मंगलवार को नवागत ईओ प्रतिभा सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पूर्व में ईओ अनूप राय के ट्रांसफर के बाद कुर्सी खाली चल रही थी। शासन के निर्देश पर अब तक ADM प्रबुद्ध सिंह को नगर पालिका का चार्ज मिला हुआ था। मंगलवार को उन्होंने ईओ प्रतिभा सिंह को ज्वाइन करा दिया।
नगर पालिका में ज्वाइन करने के बाद ईओ प्रतिभा सिंह ने ADM वित्त अरुण कुमार गोंड से भेंट कर इन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और नगर पालिका का कार्य देखने लगी।








