कौशाम्बी,
पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ दो को किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने ट्रक से गांजा तस्करी कर ले जा रहे दो गांजा तस्करों को अरेस्ट किया है,पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से लगभग डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद किया है।पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से 4900 रुपए नगद और तीन मोबाइल भी बरामद किया है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता का मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक से गांजा तस्करी कर ले जा रहे महाराष्ट्र के दो गांजा तस्करों रूपेश बिसेन और रोशन मुरारी जोकि महाराष्ट्र के रहने वाले है को अरेस्ट किया गया है।इनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ कीमत का गांजा बरामद हुआ है।दोनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।








