भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति मौखिक/लिखित साक्ष्य दें सकता हैं:एडीएम

कौशाम्बी,

भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति मौखिक/लिखित साक्ष्य दें सकता हैं:एडीएम,

यूपी के कौशाम्बी एडीएम (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को जनपद कौशाम्बी के कस्बा भरवारी के मुहल्ला खलीलाबाद में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में उनकी अध्यक्षता में गठित 04 सदस्यीय समिति द्वारा घटना के कारणों के सम्बन्ध में जॉच की जा रहीं हैं।

इस घटना से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति कोई मौखिक/लिखित साक्ष्य देना चाहता है तो वह कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष अथवा एएसपी के कार्यालय में 12 मार्च 2024 तक दें सकता हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor