कौशाम्बी,
युवक ने अवैध तमंचे से गोली मार की खुदकुशी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली,गोली से युवक की मौत हो गई,सुबह लोगो ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डेढावल गांव का है जहा अमित यादव ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।लोग बताते है कि शनिवार को शहर से काम कर वापस लौटा था,शाम को 4:00 बजे अमित आया और घर में दरवाजा बंद करके अवैध तमने से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जब अमित ने सुबह दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों ने अमित को उठाने के लिए आवाज दी और दरवाजा खटखटाएं तो ग्रामीणों को संदेह हुआ की कोई मामला हुआ है, तभी मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो अमित रक्तरंजित अवस्था में जमीन पर पड़ा था, पुलिस ने अवैध तमंचे को कब्जे में ले लिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।








