कौशाम्बी,
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशो को पुलिस ने किया अरेस्ट,भेजा जेल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने दोनो बदमाशो को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज के पास की शनिवार दोपहर की है जहा बसावनपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला मेघनी देवी पत्नी मसूरियादीन बकरी चरा रही थी,तभी बाइक सवार दो युवक आए और मूरतगंज का रास्ता पूछने लगे,बुजुर्ग महिला ने उन्हें रास्ता बताया तभी बाइक से एक युवक उतरा और बुजुर्ग महिला की नाक से उसकी पुल्ली खींचकर भागने लगा।
अचानक बाइक सवार बदमाशो की बाइक रुक गई और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया,ग्रामीणों ने बदमाशो को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई भी कर दी,बुजुर्ग महिला के बेटे ने इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी,सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो बदमाशो को PHC मूरतगंज लेजाकर इलाज कराया।
वही लूट की सूचना देने गए पीड़िता के बेटे अशोक कुमार को चौकी के सिपाही ऋषि ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उल्टा उसे ही जेल भेजने की धमकी देने लगा,लोगो के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़िता से शिकायती पत्र लिया और मामला दर्ज कर आरोपी दोनो बदमाशो इस्लाम पुत्र अजीज निवासी ग्राम मीठेपुर सयारा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी और साविर अहमद पुत्र अच्छन अहमद नि० हकीमपुर खन्तवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से एक अपाचे बाइक और लूट की नाक की पुल्लि को बरामद कर लिया है।पुलिस ने दोनो बदमाशो को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।








