कौशाम्बी CMO के भ्रष्टाचार में डूबे होने की डिप्टी सीएम से शिकायत,जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष ने की शिकायत

कौशाम्बी,

कौशाम्बी CMO के भ्रष्टाचार में डूबे होने की डिप्टी सीएम से शिकायत,जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष ने की शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी CMO डॉक्टर सुष्पेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, BJP के जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने CMO पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को पत्र भेजा है।

CMO पर नर्सिंग होमो से अवैध वसूली करने का आरोप है ,वित्तीय अनिमियता, NHM में भी घोटाले का भी आरोप लगाया है, जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति में भी अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने डिप्टी सीएम एवम स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को CMO के खिलाफ कार्यवाई के लिए पत्र  भेजा है,पत्र भेजने के बावजूद कार्यवाई नही हो रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor