कौशाम्बी,
कौशाम्बी में फर्जी गैस सिलेंडर बिक्री पर बिफरे LPG वितरक,LPG वितरक संघ के पदाधिकारियों ने DSO से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में LPG वितरकों की स्मास्यायो के समाधान के लिए प्रशासन सहज नही है,जिससे LPG वितरक समस्याओं से घिरे रहते है,LPG वितरक संघ का आरोप है कि अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे है जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ताजा मामला एक नई फर्जी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एजेंसी का है जो गो गैस के नाम से बाजार में कमर्शियल गैस सिलेंडर को बाजार से कम कीमत पर सप्लाई कर रहा है,जिसके वितरक निर्भय सिंह नामक व्यक्ति बताए जा रहे है।
LPG वितरक संघ ने DSO को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उक्त कंपनी कमर्शियल गैस सिलेंडर को मात्र 1700 रुपये में विक्रय कर रहे है जबकि सरकारी वितरकों का मूल्य सरकार और कंपनी तय करती है जो की वर्तमान में 1939.00 रुपये हैं। एक ही बाजार में दो मूल्य के गई सिलेंडर सप्लाई होने के कारण बाजार पूरी तरह प्रभावित हो रही है और साथ ही ग्राहकों में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है जो ये सन्देश दे रही है की हम भारत सरकार द्वारा संचालित वितरक अधिक मूल्य बाजार से ले रहे है जो कि अन्यायपूर्ण और हम वितरकों का मान हरण है।
LPG वितरक संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं का एक ज्ञापन DSO को सौंपा है और जल्द से जल्द स्मास्याओ के निस्तारण की अपील की है।इस दौरान LPG वितरक संघ के अध्यक्ष प्रतीक कुमार,महामंत्री गौरव केसरवानी उर्फ मोनू सहित कई वितरक मौजूद रहे।








