लोकसभा चुनाव के लिए कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1950,दूरभाष नम्बर 05331-232796,05331-232132 एवं 05331-232030 जारी

कौशाम्बी,

लोकसभा चुनाव के लिए कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1950,दूरभाष नम्बर 05331-232796,05331-232132 एवं 05331-232030 जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है,जिसका टोल फ्री नम्बर 1950 तथा दूरभाष नम्बर 05331-232796, 05331-232132 एवं 05331-232030 है। मतदाता इन नम्बरों पर कॉल कर निर्वाचन से सम्बन्धित सहायता/शिकायत दर्ज करा सकतें है।

उन्होंने बताया कि यह कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहेंगा। कर्मचारियों की 08-08 घण्टे की शिफ्ट वार ड्यूटी लगायी गयी है। अधिशासी अभियन्ता, सिचाई जगदीश लाल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता कन्ट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor