कौशाम्बी,
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने की अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कार्यवाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कार्यवाई की है,पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमारी की है।
पुलिस ने बुधवार को 116 लीटर अवैध शराब बरामद की है और कई कुंटल शराब बनाने वाले लहन को नष्ट कराया है।वही शराब बनाने वाले 8 लोगो को अरेस्ट कर जेल भेजा है।








