कौशाम्बी,
कौशाम्बी में खनन निरीक्षक की दबंगई,चेकिंग के दौरान ट्रक चालक की कर दी पिटाई,मोबाइल,13 हजार रुपए छीना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खनन निरीक्षक शत्रुघन सिंह पर बालू की ओवरलोड गाडियों की चेकिंग के दौरान के ट्रक चालक की पिटाई करने का आरोप लगा गई,वही ट्रक चालक ने खनन निरीक्षक पर उसके पास रखा मोबाइल और 13 हजार रुपए भी छीन लेने का आरोप लगाया है,ट्रक चालक ने खनन निरीक्षक के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ओवरलोड वाहन को चेक कर रहे थे,तभी एक ट्रक आई और खनन निरीक्षक ने उसे रोका और चेक किया,आरोप है कि चेकिंग के दौरान खनन निरीक्षक ने ट्रक चालक समरजीत से अभद्रता और मारपीट भी की,यही नहीं ड्राइवर ने मोबाइल और 13 हजार रुपए जबरन छीनने और ट्रक का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया है।ट्रक चालक रायबरेली निवासी समर्जीत ने इसकी लिखित शिकायत सैनी कोतवाली पुलिस से की है,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








