लोकसभा का टिकट मिलने के बाद कौशाम्बी पहुंचे सांसद विनोद सोनकर ने मां शीतला के दर्शन पूजन कर प्रचार अ​भियान का किया आगाज

कौशाम्बी,

लोकसभा का टिकट मिलने के बाद कौशाम्बी पहुंचे सांसद विनोद सोनकर ने मां शीतला के दर्शन पूजन कर प्रचार अ​भियान का किया आगाज,

यूपी के कौशाम्बी लोकसभा सीट से BJP द्वारा तीसरी बार टिकट मिलने के बाद कौशाम्बी आगमन पर सांसद विनोद सोनकर का लेहदरी पुल पर हजारों समर्थकों ने पंहुचकर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात सांसद विनोद सोनकर 51वीं श​क्तिपीठ मां शीतला के दरबार में पंहुचकर माथा टेका और पूजा अर्चना करने के पश्चात देवीगंज,सैनी,गुलामीपुर,कल्यानपुर के बाद मां शीतला सर्किट हाउस संयारा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि भाई नरेंद्र मोदी के अभियान को तेज करना है।उनके द्वारा किए गए विकास एंव योजनाओं को जन जन तक पंहुचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है। ​इस समय देश के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी के हांथो को मजबूत करने का समय आ गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव में सबकुछ भूलकर भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करें। जिससे प्रदेश व देश का विकास हो सके।इसके पश्चात सांसद विनोद सोनकर का चाकवन,कोखराज व मूरतगंज में सांसद का भव्य स्वागत किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor