करारी में आज निकलेगी भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा

कौशाम्बी,

करारी में आज निकलेगी भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अपने पारंपरिक रास्तों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करेगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विहिप के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल व संगठन मंत्री वेद प्रकाश ने बताया कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। यह दिन हम सभी के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। ऐसे कार्यक्रम हमारे जीवन को ऊर्जा देते हैं।

उन्होंने सभी सनातनियों को शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का न्यौता दिया है। संगठन मंत्री वेद प्रकाश ने बताया की शोभा यात्रा जिला विहिप कार्यालय करारी से 2 बजे निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए शाम को 6 बजे समाप्त होगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor