वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई तीनो लड़कियो को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल किया बरामद

कौशाम्बी,

वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई तीनो लड़कियो को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल किया बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के वन स्टॉप सेंटर से सुबह तीन लड़कियों के फरार हो जाने से हड़कंप गया,पुलिस की निगरानी मे सभी लड़किया वन स्टॉप सेंटर पर सुरक्षा में रखी गई थी,रेप पीड़िता लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर मे पुलिस की सुरक्षा में रखा जाता है।लड़कियों का गायब होने की सूचना पर पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की तो वह प्रयागराज से सकुशल बरामद कर ली गई है।

सीओ सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर से तीन लड़किया बिना किसी को बताए चली गई थी,एसपी ने कई टीमों का गठन कर लड़कियों की तलाश शुरू की तो तीनों लड़किया प्रयागराज से सकुशल बरामद कर ली गई है,लड़कियों से पूछताछ की जा रही है,जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor