लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में कौशाम्बी लोकसभा (50) के लिए मतदान कल,आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कौशाम्बी,

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में कौशाम्बी लोकसभा (50) के लिए मतदान कल,आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां,

यूपी के कौशाम्बी लोकसभा में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है,जिसके लिए ओसा नवीन मंडी से आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी,प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

कौशाम्बी लोकसभा सीट पर पांच विधानसभाओं में मतदान होना है, कौशाम्बी की तीन विधानसभा सिराथू,चायल एवं मंझनपुर मतदान होगा,वही प्रतापगढ़ जिले की कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा में भी मतदान होगा।

बीजेपी, सपा एवं बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इस बार के चुनाव में 19 लाख 4466 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।-

जिसमे पुरुष मतदाता 10 लाख 9841, महिला मतदाता 8 लाख 94 हजार 459 एवं 166 अन्य मतदाता हैं।

1176 मतदान केंद्र एवं 1996 मतदेय स्थल हैं।

विधानसभा वार मतदाओं की संख्या

बाबागंज 326171, कुंडा 364472, सिराथू 386916, मंझनपुर 427705 एवं चायल 399202 है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor