मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव कराने गए 6 होमगार्ड और 3 कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक से मौत,एक होमगार्ड कौशाम्बी का भी शामिल

उत्तर प्रदेश,

मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव कराने गए 6 होमगार्ड और 3 कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक से मौत,एक होमगार्ड कौशाम्बी का भी शामिल,

यूपी के मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी पर आए 6 होमगार्डों सहित 09 लोगों की मौत गई है। 01 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान होना है। कहा जा रहा है, भीषण गर्मी और लू की वजह से इन होमगार्डों की मौत हुई।मृतकों में 6 होमगार्ड, 01 सफाईकर्मी और 01 पीठासीन अधिकारी और 01 स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है।

01 जून को होने वाले मतदान को लेकर बाहरी जिलों से होमगार्ड चुनावी ड्यूटी के लिए मिर्जापुर बुलाए गए हैं। कई होमगार्डों की तबीयत अचानक खराब हो गई। कुछ को उल्टी शुरू हो गई और जी-मिचलाने लगा। इसके बाद सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

वहीं, सोनभद्र में भी पोलिंग बूथ पर रवाना होने से पहले 12 मतदानकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में अस्पताल में 2 मतदानकर्मियों की मौत हो गई। 9 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं।

मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी करने आए 25 होमगार्ड पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचे। अचानक इनमें से कई की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान 06 होमगार्डों समेत 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। 18 होमगार्डों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं और भर्ती मरीजों का हाल जाना।

डॉक्टर्स का कहना है, जब लोगों को इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त सभी को तेज बुखार था। ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। अंदेशा है कि इन जवानों की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में कल मतदान होना है।

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि आज पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं, कल वोटिंग है। चुनावी ड्यूटी में अलग-अलग जिलों से आए जवानों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी देखभाल मेडिकल कॉलेज का स्टाफ कर रहा है। अब तक 06 होमगार्डों की मौत हुई है। पोलिंग बूथ पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों को पानी ORS के घोल आदि की व्यवस्था की गई है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि सावधानी बरतें।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज पोलिंग पार्टियो की रवानगी हुई, इसी दौरान 6 होमगार्डों की मौत हो गई। इनमें दो गोंडा, एक प्रयागराज, एक बस्ती, एक कौशांबी और एक मिर्जापुर के रहने वाले थे।

मृतक होमगार्डों की पहचान कृष्णपाल अवस्थी, बच्चाराम, सत्यप्रकाश, श्रीराम जियावन यादव, अविनाश पांडेय, त्रिभुवन सिंह और रामकरन के रूप में हुई है। घरवालों को तत्काल सूचना दे दी गई। राहत संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor