खेल से सम्बन्धित महानुभाव पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

कौशाम्बी,

खेल से सम्बन्धित महानुभाव पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन,

भारत सरकार द्वारा विगत वर्षों की भॉति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2025 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपलब्धियों से पुरस्कृत किया जाना है, जिसके लिए खेल से सम्बन्धित महानुभाओं से आवेदन-पत्र की मांग की गई हैं।

यह जानकारी जिला क्रीडा अधिकारी ने देते हुए बताया कि इच्छुक महानुभाव जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री से सम्बन्धित निर्धारित प्रारूप-पत्र एवं दिशा निर्देश किसी कार्य दिवस में दिनांक 15 जुलाई 2024 तक प्राप्त कर सकतें हैं। निर्धारित प्रारूप-पत्र पर सम्बन्धित महानुभाव अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व (खेल से सम्बन्धित) के सम्बन्ध में “साइटेंशन” 04 प्रतियों में दिनांक 20 जुलाई 2024 तक जिला खेल कार्यालय में उपलब्ध करा सकतें हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor