कौशाम्बी,
नगर निकाय चुनाव के दिन कौशाम्बी जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित,
यूपी के कौशाम्बी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) सुजीत कुमार ने उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय चुनाव में जनपद की 02 नगर पालिका परिषद-मंझनपुर एवं भरवारी तथा 08 नगर पंचायत-पूरब पश्चिम शरीरा, करारी, सराय अकिल, चायल, चरवा, सिराथू, दारानगर कड़ाधाम एवं अझुवा में मतदान दिवस के 04 मई को मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।








