नगर निकाय चुनाव प्रेक्षक का कौशाम्बी आगमन कल,अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

कौशाम्बी,

नगर निकाय चुनाव प्रेक्षक का कौशाम्बी आगमन कल,अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अरविन्द कुमार चौहान, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज का 29 अप्रैल 2023 को आगमन होगा।

चुनाव प्रेक्षक मान्यवर कांशीराम गेस्ट, हाउस के गंगा सूट में ठहरेंगे। यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)  जयचन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया कि प्रेक्षक के लाइजेन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी, सहायक अभियन्ता, आर0ई0डी0 का सम्पर्क नम्बर-8287425322 है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor