यूपी में 21 IAS और 8 IPS के हुए ट्रांसफर,कौशाम्बी डीएम राजेश कुमार रॉय का हुआ ट्रांसफर,मधुसुदन हुगली बने डीएम कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश,

यूपी में 21 IAS और 8 IPS के हुए ट्रांसफर,कौशाम्बी डीएम राजेश कुमार रॉय का हुआ ट्रांसफर,मधुसुदन हुगली बने डीएम कौशाम्बी,

यूपी में शासन ने मंगलवार को 21 आईएएस और 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। कौशाम्बी,मुरादाबाद, सीतापुर, कासगंज समेत 12 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 7 जिलों के कप्तान का भी तबादला किया गया है।

आईएएस मधुसूदन हुगली को कौशाम्बी का डीएम बनाया गया है,मेधा रूपम को कासगंज का डीएम बनाया गया है। मनीष बंसल को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। चित्रकूट में डीएम रहे अभिषेक आनंद को सीतापुर का डीएम बनाया गया है। मुरादाबाद से मानवेंद्र सिंह को हटाकर अनुज कुमार सिंह को डीएम बनाया गया।

ट्रांसफर में रवीश गुप्ता को डीएम बस्ती, नागेंद्र सिंह को डीएम बांदा, राजेंद्र पैसिया को डीएम संभल, अजय द्विवेदी को डीएम श्रावस्ती बनाया गया है। बस्ती डीएम से हटाए गए आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है।

कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा को जिलाधिकारी चित्रकूट बनाया गया है। वहीं बांदा की डीएम रहीं दुर्गाशक्ति नागपाल को लखीमपुर का डीएम बनाया गया है।आशीष पटेल को हाथरस का डीएम, मधुसुदन हुगली को कौशांबी डीएम और मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor