कौशाम्बी,
देश में लागू तीन नए कानून के तहत कौशाम्बी में पहले दिन ही दर्ज हुई एक FIR,09 लोगो का किया गया चालान,
देश में 01.07.2024 की मध्य रात्रि से भारतीय संसद द्वारा पारित 03 नए कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 पूरे भारतवर्ष में लागू होने पर जनपद कौशाम्बी के थाना संदीपनघाट पर प्रथम अभियोग भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 115(2)/351(2)/352 में पंजीकृत किया गया है ।
वही थाना चरवा, थाना कोखराज, थाना सैनी व थाना कड़ाधाम पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 170/126/135 में 09 अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।








