बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत,18 झुलसे

कौशाम्बी,

बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत,18 झुलसे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो अलग अलग स्थानों पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई,आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला,एक युवती और एक किशोर की मौत हो गई,वही हादसे में 18 लोग झुलस गए है,जिनका इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा और लोधन का पुरवा की है,जहा खेत में धान की बेहन लगा रही महिला और यूवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई,जिसमे एक महिला की मौत हो गई,वही एक युवती और एक किशोर की मौत हो गई,जबकि 18 लोग गंभीर झुलस गए है।

बारिश के दौरान भी महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से उसके चपेट में महिला उर्मिला देवी (47) पत्नी लौटन निवासी धवाड़ा, रानी देवी (18) स्व अमर सिंह एवं शिवा कान्त (12) पुत्र सदा शिव निवासी लोधन का पूरा की मौत हो गई,जबकि मैहर देवी पत्नी चन्दन लाल, फूलन देवी पत्नी विंदेश्वरी, कविता देवी पत्नी सुखलाल, नन्दा देवी पत्नी मसूरी लाल, लक्ष्मी पत्नी स्व देशराज, विमला देवी पत्नी पिंटू, पूनम देवी पुत्री धनराज, सोनम पुत्री धनराज, शकुंतला पत्नी जगन्नाथ, सोनालिका पुत्री बच्चा कुमार, राम रति पत्नी अशोक कुमार, नीलम देवी पुत्री सुनील कुमार, मिररी देवी पत्नी राम बहादुर, माधुरी देवी पुत्री सदाशिव, साधना पुत्री तीरथ, ललिता पुत्री बसंत झुलस गए।

सीएमएस डॉ सुनील शुक्ला ने बताया कि अस्पताल मे 19 लोग लाए गए थे, जिसमें एक महिला ब्राड डेड घोषित की गई, बाकी 18 को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor