कौशाम्बी में नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ता 6 साल के लिए निस्कासित

कौशाम्बी,

नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ता 6 साल के लिए निस्कासित

यूपी नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने और दुसरो को टिकट नहीं दिला पाने वाले कौशाम्बी जिले के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन भाजपा नेताओं एवम कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद्र सरोज,टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी का विरोध कर  चुनाव लडने वाले प्रत्याशी प्रतिनिधि लाल चंद्र फौजी,वीरेंद्र फौजी सहित डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओ को भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने 6 साल के लिए निस्कासित कर दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor