कौशाम्बी में बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किल,अध्यक्ष का निवास प्रमाण पत्र हुआ निरस्त

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किल,अध्यक्ष का निवास प्रमाण पत्र हुआ निरस्त,

यूपी के कौशाम्बी जिले में  BJP के नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज की मुस्किले बुधवार को बढ़ गई। प्रशासन ने लंबी जांच प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष के निवास प्रमाण पत्र को गलत तरीके से जारी होने का हवाला देकर निरस्त कर दिया। निवास के निरस्त होने के बाद अध्यक्ष के निर्वाचन पर संकट के बादल मड़राने लगे है।

इस मामले में डीएम मधुसूदन हल्गी ने बताया कि नवम्बर मे एक निवास प्रमाण पत्र के सम्बन्ध मे एक जाँच हुई थी जिसकी रिपोर्ट आज देखने मे उसके कुछ तथ्य स्पष्ट नहीं हो रहे है,इसलिए एक बार उसके सारे कागजो को एक बार परीक्षण करने हेतु जिलास्तरीय अधिकारीयों को लगाया है।

उन्होंने बताया कि क्योंकि निवास प्रमाण पत्र जारी SDM के स्तर से होता है और निरस्तीकरण भी SDM के स्तर से होना चाहिए। राजस्व बोर्ड से हम शासनादेश मंगा रहे है कि किस स्तर पर निवास प्रमाण पत्र निरस्त हुआ है।

नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज के ओसा स्थित निवास प्रमाण पत्र संख्या 221740020123364 सदर तहसील से जारी हुआ था। यह प्रमाण पत्र संख्या 442222039616 को 13 दिसंबर 2022 की तारीख मे एसडीएम के दफ्तर से संबन्धित लेखपाल की जांच आख्या पर जारी किया गया था। जिसको आधार बना कर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ने स्थानीय निकाय चुनाव मे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

मूल रूप से बहादुरपुर गांव (नगर पालिका क्षेत्र से बाहर का गाव) के निवासी होने का हवाला देकर प्रमुख प्रतिद्वंदी दशरथ सरोज ने निर्वाचन को चुनौती देते हुए जिला अदालत मे निर्वाचन याचिका दाखिल की थी। याचिका अदालत मे दाखिल होने के बाद राजनैतिक गलियारे मे हड़कंप मच गया।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor