कौशाम्बी,
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत लोगो के परिजनों को प्रशासन ने की 4 लाख की आर्थिक सहायता,
यूपी के कौशाम्बी जिले के तहसील मंझनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पश्चिम शरीरा व धवाड़ा में 09.7.2024 को आकाशीय बिजली गिरने से कु० रानी देवी पुत्री अमर सिंह नि० लोधन का पूरा मजरा पश्चिम शरीरा, उम्र लगभग 19 वर्ष व शिवाकान्त पुत्र सदाशिव निवासी लोधन का पूरा, मजरा पश्चिम शरीरा, उम्र लगभग 12 वर्ष व उर्मिला देवी पत्नी लौटन निवासी ग्राम धवाड़ा, उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।
प्रकरण में तहसील प्रशासन के द्वारा जॉचोपरान्त तत्काल कार्यवाही कराते हुये घटित घटना दैवी आपदा के अन्तर्गत होने के कारण घटना के 24 घण्टे के अन्दर सहायता राशि मु० 400000-00 (चार लाख रुपया) प्रत्येक मृतकों के वारिसों को स्वीकृत करते हुये सहायता राशि प्रदान कर दी गयी है।








