कौशाम्बी,
भरभराकर गिरी कच्ची दीवाल,पूरा परिवार दबा,ग्रामीणों ने बाहर निकालकर किया अस्पताल में भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले के जिला मुख्यालय मंझनपुर के रत्नावली पुरम वार्ड नंबर 19 के बधवा रजवर गाव मे बारिश के चलते सीलन लगी कच्ची दीवाल अचानक भर भरा कर गिर गई,जिसमे पूरा परिवार दीवाल के मलबे में दब गया।दीवाल के मलबे में दम्पत्ति सहित उनके 2 बच्चे दब गए।शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणो ने मदद कर घायलो को बाहर निकाला और उन्हे एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी गार्ड मे भर्ती कराया है। डॉक्टर सौरभ मिश्रा के मुताबिक, घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हे डाक्टरी निगरानी मे 24 घंटे रखा जाएगा।
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के रत्नावली पुरम वार्ड नंबर 19 के बधवा रजवर मे राम सवारे पुत्र बाले अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार मे पत्नी संगीता व 2 बेटे सनी व मनी है। राम सवारे पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। मेहनत मज़दूरी कर वह अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसके पास रहने के लिए कच्चा मकान है। जिसमे वह कच्ची मिट्टी की दीवार व छप्पर डाल कर रहता था। हाल मे ही उसे प्रधानमंत्री आवास की सुविधा मिली है। जिसमे निर्माण का काम चल रहा है। रविवार की सुबह संगीता परिवार के लिए खाना बना रही थी। बच्चे व पति रसोई के पास बैठ कर खाने की थाली का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच छप्परनुमा घर की दीवाल अचानक भरभरा कर गिर पड़ी।
दीवाल में दबने के बाद तेज आवाज़ व चीख पुकार सुन कर गाव के अन्य लोगो ने परिवार को दीवार के मलबे से निकालने की कोशिस शुरू की। ग्रामीणों ने राम सवारे व उसके परिवार को सकुशल मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया। अस्पताल मे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज किया।
डॉ सौरभ मिश्रा के मुताबिक घायलो को सिर हाथ पैर व पसलियों के चोट लगी है। घायल पति पत्नी व उसके एक बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। एक अन्य बच्चे की हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक होने पर उसे घर भेजा गया है शेष 3 लोगों का इलाज किया जा रहा है। मरीजो की हालत स्थिर है। अभी उन्हे 24 घंटे डाक्टरी निगरानी मे रखा जाएगा।