सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सदन में उठाई अन्नदाता किसानों की समस्या,कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग

कौशाम्बी,

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सदन में उठाई अन्नदाता किसानों की समस्या,कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग,

यूपी के कौशाम्बी से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सदन में कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के लिए अन्नदाता किसानों की समस्या को प्रमुखता से रखा और कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के किसानो को आवारा पशुओं और पानी आ होने वाली समस्याओं की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज न सूखी नहरों व छुट्टा मवेशियों से किसानों को रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए दोनों जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। इसकी जानकारी होने पर अन्नदाताओं ने राहत की सांस ली।

कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि बजट पेश किए जाने के दौरान वित्त मंत्री ने किसानों को अन्नदाता कहकर संबोधित किया था। उत्तर प्रदेश के अन्नदाता से पूछा जाए तो वह खुश नहीं हैं। कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की बात करते हुए कहा कि उनके पास 21 सूखी नहरों की लिस्ट है। नहरें सूखी हैं और वर्षा नहीं होने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऊपर से छुट्टा मवेशी भी उनकी फसल को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए दोनों जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। अन्यथा अन्नदाता खून के आंसू रोने को मजबूर होंगे।

कौशाम्बी जनपद के किसानों ने सांसद की इस पहल को सराहनीय कदम बताया है। लोगो ने कहा कि जिले के उन क्षेत्रों में जहां किसान बारिश के पानी पर ही निर्भर हैं। वहां नहर में पानी नहीं आने पर फसल अक्सर बर्बाद हो जाती है। इस वर्ष भी ठीक से बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor