कौशाम्बी,
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी सिराथू से भाजपा प्रत्याशी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी एवम सिराथू नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ भोला यादव को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली है।भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने थाने में लिखित तहरीर दी है,तहरीर के आधार पर सैनी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा नगर पंचायत सिराथू के निवर्तमान चेयरमैन और इस बार भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव के घर के मोबाइल नंबर पर उनको गाली गलौच की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।इसकी शिकायत भोला यादव ने सैनी कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारियों से की है।पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर जांच में जुट गई है।








