कौशाम्बी,
तीन करोड़ की लागत से कौशाम्बी में पर्यटकों के सुविधार्थ लगाए जा रहें साइनेज,,पर्यटकों को मिलेगी पर्यटन क्षेत्र की जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पर्यटकों के सुविधार्थ साइनेज का कार्य पर्यटन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है। परियोजना की कुल लागत 2.88 करोड़ है।
यह जानकारी पर्यटन अधिकारी कीर्तमान श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार परियोजना में स्वीकृत 30 साइनेजेज की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। परियोजना के अंतर्गत 30 कैंटी लिवर एवं गैंट्री साइनेज लगाए जाने है, जिनमें 04 साइनेज स्थापित हो चुके हैं, शेष 26 साइनेज 02 माह के भीतर स्थापित कर दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि साइनेज के स्थापित होने से जनपद कौशाम्बी में आने वाले पर्यटकों को भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर पहुंचने में सुविधा होगी तथा पर्यटन का प्रचार-प्रसार होगा। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के कारण क्षेत्र में रोजगार का सृजन होगा। इसके अतिरिक्त प्लेस आइडेंटीफिकेशन साइनेज स्थापित किये जायेंगे,जो 30 पर्यटक स्थलों पर स्थापित किये जायेंगे। परियोजना के अनुश्रवण का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। कार्य की कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 हैं।