कौशाम्बी,
सरकारी/गैर सरकारी संस्थायें एवं दिव्यांग जन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए करें आवेदन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दिव्यांग जनों के सहायतार्थ के लिए शासन द्वारा राज्य निधि से वित्तीय सहायता दिये जाने का निर्णय लिया गया है। दिव्यांग जनों द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं के आयोजन के लिए धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध करायी जायेंगी।
दिव्यांग जन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने तथा खेल आयोजन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना जायेंगा, दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण High Support Need Instruments क्रय के लिए वित्तीय सहायता एवं ऐसे दिव्यांग जन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलिसिमियां, प्लास्टिक एनिमियां बहुस्केलोरोसि से ग्रसित हो तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हों को चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना जायेंगा।
यह जानकारी जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने देते हुए बताया कि सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएं एवं दिव्यांग जन जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे अपने आवेदन जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में करें। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण कार्यालय, कक्ष सं0- 28 विकास भवन, भू- तल, मंझनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता हैं।







